स्नातक कला संकाय (बी0ए0)
हिन्दी, संस्कृत, भूगोल, शिक्षाशास्त्र राजनीतिशास्त्र, गहविज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र
स्नातकोत्तर कला संकाय (एम0ए0)
हिन्दी, संस्कृत, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, गहविज्ञान, समाजशास्त्र

महाविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के गावों के आम परिवार से जुड़े और विशेष रूप से दूर शहर में जाकर उच्च शिक्षा का अवसर अर्जित करने में असमर्थ छात्र एवं छात्राओं को चोलापुर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देना है। महाविद्यालय इस उद्देश्य की सिद्धि में निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए सभी वर्गों के निर्धन छात्र/छात्राओं को समाज कल्याण विभाग के सहयोग से छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति दिलवाने का हर संभव पहल करने में महाविद्यालय प्रबन्धन एवं प्रशासन निरन्तर सचेस्ट रहता है। साथ ही क्षेत्र में कई लोगों का भी शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा करने का मार्गदर्शन भी बच्चा बाबू के द्वारा किया गया। जिससे कई आई.टी.आई. एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की बहुलता इस क्षेत्र में हो गई परन्तु विशिष्टता इसी महाविद्यालय को प्राप्त है।

वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रामों का आयोजन एवं प्रेरिकी के माध्यम से छात्र-छात्राओं से सम्पर्क तथा पी0जी0कालेज के विकास के सन्दर्भ में समय-समय पर मूल्यांकन पी0जी0कालेज की मुख्य विशेषताएं हैं | ग्रामीण एवं पिछड़ें क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिये यह पी0जी0कालेज संकल्पित एवं प्रतिबद्ध हैं |

Read More
#